Skip to content
Tuesday, March 2, 2021
Latest:
  • हाथरस गोलीकांड: दोनों परिवारों में 2018 से चल रहा था विवाद, 1 महीने की जेल काट चुका है गौरव
  • UP गुंडा नियंत्रण बिल 2021 पास, अब आसानी से नहीं होगी अपराधियों की जमानत
  • शारजाह से लखनऊ आ रही फ्लाइट PAK में हुई लैंड लेकिन नहीं बच सकी मरीज की जान
  • जॉन अब्राहम ने एक विलेन रिटर्न्स से शेयर की न्यूड तस्वीर, फैन्स बोले- भाई कपड़े कहां गए?
  • मुस्‍कुराते हुए खुदकुशी करने वाली आयशा के दहेजलोभी पति आरिफ खान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
The India Post News

The India Post News

Latest Updated Hindi News

  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • अन्य राज्य
  • खेल
  • हमारे कॉलमिस्ट
  • महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES कही-अनकही सचकही मुख्य विशेष स्पेशल हमारे कॉलमिस्ट 

कोई तमंचेबाज़, कोई चरित्रहीन किसी भी समय की साक्षी का भविष्य नही हो सकता

July 16, 2019July 16, 2019 editorsn

अभिषेक उपाध्याय

साक्षी मिश्रा के मामले में तथाकथित खुले और आजाद विचार वाले लोगों की जमात कल से बार बार एक ही तर्क का परमाणु विस्फोट कर रही है उसे संविधान ने आजादी दी हुई है। वो जिसे चाहे चुने, आपको क्या? आप कौन होते हैं, सलाह देने वाले? या फिर ज्ञान देने वाले? कोई साक्षी किसी गंजेड़ी से शादी करे, आपको क्या? कोई साक्षी किसी शराबी से शादी करे आपको क्या? कोई साक्षी किसी अपराधी या गंजेडी को उलझाकर शादी करे, तो आपको क्या? उसके जाल में उलझकर शादी करे आपको क्या? कोई साक्षी प्रेमचंद के निर्मला उपन्यास की तरह के किसी खिजाब से बाल रंगे हुए बूढ़े से शादी कर ले तो क्या? या फिर किसी तलाकशुदा और दर चरित्रहीन बूढ़े को फंसाकर उससे शादी कर ले तो आपको क्या? कोई साक्षी श्रीलाल शुक्ल के रागदरबारी के शिवपालगंज के रहने वाले गंजे सनीचर से शादी कर ले आपको? आप होते कौन हैं? मने तरह तरह की बातें और हर बात के मूल में यही कि आपको क्या? आप कौन?

तो आज की पोस्ट घर के सोफासेट पर पांव पसारकर चाय की चुस्कियां लेते संविधान के इन्हीं महान विश्लेषकों के नाम समर्पित है-
** हां संविधान हम सबको चुनने की आज़ादी देता है पर संविधान ये कहीं नही कहता कि हम चुनते समय अपने विवेक को ऊनी कपड़े के होल्डाल में बांधकर अपने डबल बेड के भीतर डाल दें। संविधान में कहीं नही लिखा है कि हम अपनी अपनी बहनों के लिए रिश्ता तय करते समय किसी शराबी, किसी आवारा, किसी अपराधी या फिर किसी तलाक़शुदा चरित्रहीन बूढ़े से उसकी शादी न करें। पर हम विवेक का इस्तेमाल करते हैं। हम उनका ब्याह वहां करते हैं, जहां उनका भविष्य सुरक्षित होता है।

संविधान ने हमे जो मूल अधिकार दिए हैं उनकी स्थापना ही विवेक पर आधारित है। अगर इस विवेक का इस्तेमाल न होता तो आर्टिकल 32 के तहत दिए गए संवैधानिक उपचारों के मूल अधिकार को क्रियान्वित करने में पसीने छूट जाते क्योंकि हर व्यक्ति अपने मतलब के हिसाब से कानून और संविधान की व्याख्या करता है। फिर भी सुप्रीम कोर्ट के लिए संविधान की आत्मा सर्वोपरि होती है। ये संविधान की आत्मा क्या है? ये उसका विवेक ही है। वही विवेक जो हमारे घर की साक्षियों को किसी गंजेड़ी, किसी अपराधी, किसी चरित्रहीन तलाकशुदा बूढ़े से विवाह करने से रोकता है। अब जो फंस जाए, या फंसा ले, उसके लिए क्या कर सकते हैं हम? हम तो तब भी कुछ नही कर सके थे जब बीजगुप्त की गणिका चित्रलेखा पाप और पुण्य की खोज करती हुई चरित्रहीन कुमारगिरि के फंदे में फंस गई थी।

** संविधान में तो ये भी कहीं नही लिखा है कि आप अपनी मोटरसाइकिल चलाते समय सड़क के बीच मे आए गड्ढों से अपना बचाव करते रहेंगे। फिर भी आप विवेक का इस्तेमाल करते हैं। गड्ढे को बचाते हैं, सड़क पर मोटरसाइकिल चलाते हैं। अगर आप गड्ढे में भी मोटरसाइकिल कूदा देंगे तो संविधान को इससे क्या? संविधान आपका कुछ कर लेगा क्या? पर आपका विवेक आपको ऐसा करने से रोकता है!
** संविधान में तो ये भी कहीं नही लिखा है कि आप अपने बच्चों के बीच बैठकर शराब नही पी सकते या फिर सिगरेट नही सुलगा सकते मगर फिर भी आप उनके भविष्य का ख्याल करते हुए अपने विवेक का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें ऐसी छायाओं से दूर रखते हैं। ये आपका विवेक ही है जो कदम कदम पर आपको सही च्वाइस की ओर खींचता है। आप प्रेम में भी होते हैं तो विवेक के सहारे। प्रेम के लिए किसी बलात्कारी को नही चुन लेते बल्कि कदम क़दम साथ निभाने वाले को चुनते हैं। यही तो विवेक है।

ये तो चंद उदाहरण हैं। यहां ऐसे उदाहरणों की भरमार है। मसला हर जगह विवेक का आ जाएगा। ऐसे तो कोई भी आवारा, कोई भी गंजेड़ी, कोई भी तलाक़शुदा चरित्रहीन बूढ़ा, उन प्रगतिशीलों के भी घर पहुंच जाएगा जो आज साक्षी मिश्रा के चुनने के अधिकार का डंका पीट रहे हैं। उनकी बेटियों से रिश्ता मांग बैठेगा। क्या वे अपनी बेटियों की मर्ज़ी होने पर भी पाप की ऐसी छायाओं को अपने घर का रिश्ता देने को तैयार होंगे? अगर नही तो साक्षी मिश्रा के मामले पर भी उन्हें ज्ञान देने का कोई हक नही है। कोई कटे उंगलियों वाला घोषित गंजेड़ी, कोई तमंचेबाज़, कोई चरित्रहीन तलाकशुदा बूढ़ा किसी भी समय की साक्षी का भविष्य नही हो सकता। बाकी जो फंसने-फंसाने के हिस्ट्रीशीटर हैं, उनकी बात मैं नही कर रहा।

(टीवी पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के फेसबुक वॉल से साभार, ये लेखक के निजी विचार हैं)
  • ← साक्षी, तुम राजनीति का शिकार हो गयी हो, कीचड़ से निकलकर दलदल में पहुँच गयी हो
  • ट्रोल होते ही बदल गये साक्षी मिश्रा के सुर, अब पापा से मांग रही माफी, मम्मी से लगा रही गुहार →

You May Also Like

कंगना रनौत ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना, शो बिजनेस को बताया जहरीला

September 16, 2020 indiapost 0

अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान बोले- Pok हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा…

January 13, 2020January 13, 2020 editorsn

पांच दिन गर्भवती को रखा भर्ती, नहीं किया ऑपरेशन; जच्चा-बच्चा की मौत

July 5, 2020 indiapost 0

[covid-data]


Click Here पुरानी पत्रिका देखें

ताज़ा समाचार

  • हाथरस गोलीकांड: दोनों परिवारों में 2018 से चल रहा था विवाद, 1 महीने की जेल काट चुका है गौरव
  • UP गुंडा नियंत्रण बिल 2021 पास, अब आसानी से नहीं होगी अपराधियों की जमानत
  • शारजाह से लखनऊ आ रही फ्लाइट PAK में हुई लैंड लेकिन नहीं बच सकी मरीज की जान
  • जॉन अब्राहम ने एक विलेन रिटर्न्स से शेयर की न्यूड तस्वीर, फैन्स बोले- भाई कपड़े कहां गए?
  • मुस्‍कुराते हुए खुदकुशी करने वाली आयशा के दहेजलोभी पति आरिफ खान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • पंजाब की राजनीति में प्रशांत किशोर की एंट्री, कैप्टन का बड़ा ऐलान, संभालेंगे ये बड़ा पद!
  • मशहूर बंगाली एक्‍ट्रेस श्राबंती चटर्जी बीजेपी में हुईं शामिल, चुनाव में देंगी कांटें की टक्‍कर
  • इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित, पंत और सुंदर, ये है वजह!
  • चोर चीन! अब भारतीय वैक्सीन का फॉमूर्ला चुराने की फिराक में है, ऐसे हुआ षड्यंत्र बेनकाब
  • 6ठी, 8वीं और 9वीं की 3 छात्राएँ शाहजहाँपुर से लापता: UP पुलिस की कई टीमें तलाश में

मुंबई / महाराष्ट्र

मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर मिली संदिग्ध कार, 20 जिलेटिन की छड़ें बरामद
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई मुख्य मुंबई / महाराष्ट्र राज्य 

मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर मिली संदिग्ध कार, 20 जिलेटिन की छड़ें बरामद

February 25, 2021 indiapost 0

मुंबई। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के निवास स्थान एंटीलिया के बाहर संदिग्ध कार और 20 जिलेटिन की

कोरोना का कहर: 7 मार्च तक बंद किए गए नागपुर के स्‍कूल-कॉलेज
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई मुख्य मुंबई / महाराष्ट्र राज्य 

कोरोना का कहर: 7 मार्च तक बंद किए गए नागपुर के स्‍कूल-कॉलेज

February 22, 2021 indiapost 0
दादरा और नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर होटल में मृत पाए गए, खुदकुशी की आशंका
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई मुख्य मुंबई / महाराष्ट्र 

दादरा और नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर होटल में मृत पाए गए, खुदकुशी की आशंका

February 22, 2021 indiapost 0
मंदिरों के खुलने से बढ़ रहा महाराष्ट्र में कोरोना: शिवसेना ने भाजपा पर लगाया आरोप
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई मुख्य मुंबई / महाराष्ट्र राजनीती राज्य 

मंदिरों के खुलने से बढ़ रहा महाराष्ट्र में कोरोना: शिवसेना ने भाजपा पर लगाया आरोप

February 20, 2021 indiapost 0

खेल खबर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित, पंत और सुंदर, ये है वजह!
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES खेल मुख्य 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित, पंत और सुंदर, ये है वजह!

March 2, 2021 indiapost 0

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को वनडे और टी-20 प्रारुप में भी मेहमान टीम से लोहा

ICC Test Ranking- रोहित शर्मा ने हासिल की टेस्ट की बेस्ट रैंकिंग, अश्विन की भी लंबी छलांग!
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES खेल मुख्य 

ICC Test Ranking- रोहित शर्मा ने हासिल की टेस्ट की बेस्ट रैंकिंग, अश्विन की भी लंबी छलांग!

February 28, 2021 indiapost 0
अश्विन ने टेस्ट में स्टोक्स को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड बनाया
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES खेल मुख्य 

अश्विन ने टेस्ट में स्टोक्स को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड बनाया

February 25, 2021 indiapost 0
अक्षर पटेल ने किया गुलाबी गेंद से टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, इस गेंदबाज का तोड़ा रिकॉर्ड
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES खेल मुख्य 

अक्षर पटेल ने किया गुलाबी गेंद से टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, इस गेंदबाज का तोड़ा रिकॉर्ड

February 25, 2021 indiapost 0
Copyright © 2021 The India Post News. All rights reserved.
Theme: ColorMag by ThemeGrill. Powered by WordPress.