Skip to content
Friday, March 5, 2021
Latest:
  • 100 मदरसे-50 हजार छात्र, गीता-रामायण की करनी ही होगी पढ़ाई: मीडिया के दावों की हकीकत
  • पुणे के होटल में अनुराग-तापसी का बयान दर्ज कर रहे इनकम टैक्स अफसर, अलग रखवाए गए मोबाइल
  • अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू और अन्य के ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन रेड, ED का भी कस सकता है शिकंजा
  • मारा गया शार्प शूटर अमजद, साथी भी ढेर: मुख्तार अंसारी के लिए किया था काम, UP पुलिस से एनकाउटंर में काम तमाम
  • किसान आंदोलन के समर्थन में इसी महीने पहले BJP सांसद का होगा इस्तीफा, राकेश टिकैत का दावा
The India Post News

The India Post News

Latest Updated Hindi News

  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • अन्य राज्य
  • खेल
  • हमारे कॉलमिस्ट
  • महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
Facebook Featured MORE RECENT NEWS & ARTICLES कही-अनकही सचकही मुख्य विशेष स्पेशल हमारे कॉलमिस्ट 

भारत धृतराष्ट्र क्यों बना हुआ है ?

July 18, 2019July 18, 2019 editorsn

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

अफगानिस्तान के सवाल पर पिछले हफ्ते चीन में चार देशों ने बात की। अमेरिका, रुस, चीन और पाकिस्तान ! इनमें भारत क्यों नहीं है ? क्या अफगानिस्तान से भारत का कोई संबंध नहीं है ? भारत और अफगानिस्तान के संबंध सदियों से चले आ रहे हैं। अफगानिस्तान को आज भी ‘आर्याना’ कहा जाता है। महाभारत की गांधारी कौन थी ? क्या महान वैयाकरण पाणिनी अफगानिस्तान में पैदा नहीं हुए थे ?

ये तो हुई पुरानी बातें लेकिन पिछले 70 वर्षों में भी भारत और अफगानिस्तान के संबंध बहुत घनिष्ट रहे हैं। यह ठीक है कि पाकिस्तान के बन जाने के बाद अफगानिस्तान और भारत की सीमाएं दूर-दूर हो गई लेकिन दोनों देशों की सरकारों और जनता के बीच सदभाव और सहयोग बना रहा। तालिबान के अल्पकालीन शासन के दौरान भारत-अफगान संबंध विरल जरुर हो गए लेकिन इन दोनों देशों के बीच वैसी दुश्मनी कभी नहीं रही, जैसी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच कई बार देखी गई है। इन दोनों मुस्लिम राष्ट्रों के बीच चार बार युद्ध होते होते बचा है। इसमें शक नहीं आतंरिक संकट के समय लाखों अफगानों को पाकिस्तान ने शरण दी लेकिन पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को अपना मोहरा बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

भारत ने अफगानिस्तान की जितनी निस्वार्थ सहायता की है, किसी देश ने नहीं की। भारत ने लगभग 15 हजार करोड़ रु. अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण पर खर्च किए हैं। उसने अफगानिस्तान में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, प्रशासनिक क्षेत्र, सैन्य प्रशिक्षण आदि के असंख्य काम किए हैं। उसका भव्य संसद भवन बनाया है। सबसे बड़ी बात उसने यह भी की कि 200 किमी की जरंज-दिलाराम सड़क बनाई है, जो अफगानिस्तान को फारस की खाड़ी से जोड़ती है, जिसके कारण बाहरी देशों से यातायात और आवागमन के लिए अब वह सिर्फ पाकिस्तान पर निर्भर नहीं रहेगा।

अफगान-लोकतंत्र को सुद्दढ़ बनाने में भी भारत का उल्लेखनीय योगदान है। ऐसे भारत को अफगानिस्तान समस्या के समाधान के बाहर रखना आश्चर्यजनक है। इस अलगाव के लिए भारत स्वयं भी जिम्मेदार है, क्योंकि वह तालिबान को अपना दुश्मन समझता है। उसकी यह समझ सही नहीं है। इसमें शक नहीं कि तालिबान पर पाकिस्तान के अनगिनत अहसान हैं लेकिन मैंने अपने 50 साल के सीधे संपर्कों से जाना है कि तालिबानी पठान बेहद आजाद हैं और वे किसी के मोहरे बनकर नहीं रह सकते। ये चारों देश मिलकर उनसे ही बात कर रहे हैं। भारत तो दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है। उसकी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है। उसे इस बातचीत में सबसे अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। यह ठीक है कि हमारी सरकार के पास ऐसे लोगों का टोटा है, जो तालिबान से सीधे संपर्क में हों लेकिन वह इस महाभारत में धृतराष्ट्र बना रहे, यह ठीक नहीं।

(ये लेखक के निजी विचार हैं)
  • ← मध्‍यप्रदेश में कुत्‍तों का तबादला आया सुर्खियों में, बीजेपी ने कमलनाथ सरकार को घेरा
  • आख़िर देश में और भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हैं, लेकिन मुस्लिम ही कुतर्क क्यों गढते हैं →

You May Also Like

CJI ने सीबीआई को घेरा, कहा- राजनीतिक मामलों में खरी नहीं उतरती आपकी जांच

August 13, 2019August 13, 2019 editorsn

PM को लिखी चिट्ठी के सपोर्ट में आईं नुसरत जहां, ट्विटर पोस्ट पर बोलीं- ‘इंसानियत के लिए लड़ेंगे’

July 25, 2019July 25, 2019 editorsn

मनी लॉन्ड्रिंग केस: 16 फरवरी तक रॉबर्ट वाड्रा को अंतरिम जमानत

February 2, 2019 indiapost 0

[covid-data]


Click Here पुरानी पत्रिका देखें

ताज़ा समाचार

  • 100 मदरसे-50 हजार छात्र, गीता-रामायण की करनी ही होगी पढ़ाई: मीडिया के दावों की हकीकत
  • पुणे के होटल में अनुराग-तापसी का बयान दर्ज कर रहे इनकम टैक्स अफसर, अलग रखवाए गए मोबाइल
  • अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू और अन्य के ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन रेड, ED का भी कस सकता है शिकंजा
  • मारा गया शार्प शूटर अमजद, साथी भी ढेर: मुख्तार अंसारी के लिए किया था काम, UP पुलिस से एनकाउटंर में काम तमाम
  • किसान आंदोलन के समर्थन में इसी महीने पहले BJP सांसद का होगा इस्तीफा, राकेश टिकैत का दावा
  • पेट्रोल-डीजल को सस्ता करने के लिए सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला! जानें कितने गिर जाएंगे दाम
  • ‘मुगलों-औरंगजेब ने करवाई मंदिरों की मरम्मत’ – NCERT बिना सबूत के पूरे देश को पढ़ा रहा था, भेजा गया लीगल नोटिस
  • लखनऊ गोलीकांडः आयुष ने क्यों रची खौफनाक साजिश? पुलिस तलाश रही है जवाब
  • ‘हाथ पकड़ 20 मिनट तक आँखें बंद किए बैठे रहे, किस भी किया’: पूर्व DGP के खिलाफ महिला IPS अधिकारी ने दर्ज कराई FIR
  • खुले खेत में भी कर सकते हैं असीमित बढ़वार के टमाटर की खेती, एक हेक्टेयर में कमा सकते हैं 20 लाख से ज्यादा

मुंबई / महाराष्ट्र

पुणे के होटल में अनुराग-तापसी का बयान दर्ज कर रहे इनकम टैक्स अफसर, अलग रखवाए गए मोबाइल
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य मनोरंजन महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई मुख्य मुंबई / महाराष्ट्र राज्य 

पुणे के होटल में अनुराग-तापसी का बयान दर्ज कर रहे इनकम टैक्स अफसर, अलग रखवाए गए मोबाइल

March 4, 2021 indiapost 0

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों, कंपनियों पर बीते दिन इनकम

मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर मिली संदिग्ध कार, 20 जिलेटिन की छड़ें बरामद
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई मुख्य मुंबई / महाराष्ट्र राज्य 

मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर मिली संदिग्ध कार, 20 जिलेटिन की छड़ें बरामद

February 25, 2021 indiapost 0
कोरोना का कहर: 7 मार्च तक बंद किए गए नागपुर के स्‍कूल-कॉलेज
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई मुख्य मुंबई / महाराष्ट्र राज्य 

कोरोना का कहर: 7 मार्च तक बंद किए गए नागपुर के स्‍कूल-कॉलेज

February 22, 2021 indiapost 0
दादरा और नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर होटल में मृत पाए गए, खुदकुशी की आशंका
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई मुख्य मुंबई / महाराष्ट्र 

दादरा और नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर होटल में मृत पाए गए, खुदकुशी की आशंका

February 22, 2021 indiapost 0

खेल खबर

2011 में वर्ल्‍ड कप खेलने वाला ये स्‍टार क्रिकेटर अब चला रहा बस, कभी सहवाग के साथ की थी बेईमानी
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES खेल मुख्य 

2011 में वर्ल्‍ड कप खेलने वाला ये स्‍टार क्रिकेटर अब चला रहा बस, कभी सहवाग के साथ की थी बेईमानी

March 2, 2021 indiapost 0

श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर सूरज रणदीप चर्चा में हैं, दरअसल उनसे जुड़ी एक खबर ने क्रिकेट प्रेमियों को निराश

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित, पंत और सुंदर, ये है वजह!
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES खेल मुख्य 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित, पंत और सुंदर, ये है वजह!

March 2, 2021 indiapost 0
ICC Test Ranking- रोहित शर्मा ने हासिल की टेस्ट की बेस्ट रैंकिंग, अश्विन की भी लंबी छलांग!
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES खेल मुख्य 

ICC Test Ranking- रोहित शर्मा ने हासिल की टेस्ट की बेस्ट रैंकिंग, अश्विन की भी लंबी छलांग!

February 28, 2021 indiapost 0
अश्विन ने टेस्ट में स्टोक्स को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड बनाया
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES खेल मुख्य 

अश्विन ने टेस्ट में स्टोक्स को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड बनाया

February 25, 2021 indiapost 0
Copyright © 2021 The India Post News. All rights reserved.
Theme: ColorMag by ThemeGrill. Powered by WordPress.