Skip to content
Thursday, August 18, 2022
Latest:
  • 10 अगस्‍त, बुधवार का राशिफल: विनम्रता से दुश्‍मन भी बनेंगे दोस्‍त, सिंह स्‍वभाव पर काम करें
  • Lords के मैदान में मुकेश अंबानी, सुंदर पिचाई और रवि शास्त्री दिखे साथ, कहीं ये प्लान तो नहीं?
  • ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की जेल, पकड़ने वाली पुलिस टीम को इतने लाख का इनाम
  • भोपाल के एक घर में इस तरह चल रहा था मिर्ची बाबा का अय्याशी का अड्डा, स्टाफ फरार
  • नीतीश कुमार कल 8वीं बार बनेंगे CM, तेजस्वी भी लेंगे शपथ, JDU-RJD के हो सकते हैं 14-14 मंत्री
The India Post News

The India Post News

Latest Updated Hindi News

  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • अन्य राज्य
  • खेल
  • हमारे कॉलमिस्ट
  • महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES कही-अनकही सचकही देश मुख्य विशेष स्पेशल हमारे कॉलमिस्ट 

हामिद अंसारी फिर खबरों में !

July 14, 2022 indiapost
के. विक्रम राव
आज देश के दैनिक इस खबर से भरे पड़े हैं कि रिटायर्ड उपराष्ट्रपति जनाब मोहम्मद हामिद अंसारी मियां ने भारतीय गुप्तचर संस्था (रॉ) को तेहरान में जोखिम में डाल दिया था। तब अंसारी ईरान में भारतीय राजदूत थे। पत्रिका ”सण्डे गार्जियन”,आईटीवी द्वारा प्रकाशित, ने छापा कि ”रॉ” के पूर्व अधिकारियों ने नरेन्द्र मोदी को लिखा कि हामिद अंसारी के विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये जाये। इन रिटायर्ड अफसरों का आरोप है कि मियां हामिद अंसारी ने भारतीय हितों की रक्षा नहीं की। बल्कि ईरानी सरकार की मदद की और नतीजन ”रॉ” के भारतीय कार्मिको की जान खतरे में डाली थी।
किन्तु इससे भी ज्यादा भयावह रहस्योद्घाटन किया पाकिस्तानी अस्सी वर्षीय टीवी संवाददाता मियां नुसरत मिर्जा ने। उन्होंने बताया कि वे गत वर्षों में पांच बार भारत आये। मियां हामिद अंसारी का निमंत्रण था। अमूमन पाकिस्तानी पत्रकार केवल तीन शहरों में ही जा सकता हैं, पर मिर्जा सात जगह गये। मिर्जा ने बताया कि अंसारी से संभाषण के दौरान बताया कि कई संवेदनशील विषयों पर वार्ता की। हालांकि मियां हामिद अंसारी ने कहा कि ”मैं नुसरत मिर्जा को न तो जानता हूं, न कभी मिला, न कभी भारत निमंत्रित ही किया।”
लेकिन नुसरत मिर्जा ने बड़ी संजीदगी तथा जोरदार शैली में कहा कि वे अंसारी से हुयी बातचीत पर कायम हैं। ”नवभारत टाइम्स” की रपट है : ”हामिद अंसारी ने आमंत्रित किया, फिर गोपनीय जानकारी उससे साझा की, जो देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।” भाटिया ने कहा कि ”अगर तत्कालीन उपराष्ट्रपति के अलावा कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल गांधी हमारे सवालों पर चुप्पी साधे रहते है, तो यह इन पापों के लिये उनकी स्वीकारोक्ति के समान होगा। भारत के लोगों ने हामिद अंसारी को इतना सम्मान दिया और उन्होंने देश को धोखा दिया।”
गौरव भाटिया ने बताया कि नुसरत मिर्जा वाला कथन पूर्णतय सत्य है। आरोप यह भी है कि मियां हामिद अंसारी द्वारा गुप्त सूचना ईरानी सरकार को दे देने के परिणाम में ईरानी जासूसी संगठन ”सावाक” के क्रूर पुलिस अफसरों ने संदीप कपूर नाम का अफसर अपहरण तेहरान में किया। मगर अंसारी ने नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय को सूचित तक नहीं किया। ”रॉ” के शीर्ष अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने तेहरान में भारतीय राजदूत को बता दिया था कि डीबी माथुर, उच्च पुलिस अधिकारी, ईरान में गुप्तचर अधिकारी थे। माथुर को ईरानी संस्था ”सावाक” ने उठा लिया था। यातना दी थी। माथुर की घटना तब ”रॉ” अधिकारियों ने संसद में विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी को बताई। अटलजी ने प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को यह सूचना दी। तब नरसिम्हा राव ने ईरान सरकार के चंगुल से माथुर को रिहा कराया था।
यूं मियां हामिद अंसारी अकसर विवादग्रस्त रहे, खासकर इस्लामी मसलों पर। अंसारी चाहते थे कि भारत के हर जनपद में शरिया अदालत गठित हो। वे लवजिहाद के पैरोकार रहे। जब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति थे तो यूनियन भवन में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो के लगे रहने के समर्थक थे। अचरज की बात है कि महान दार्शनिक डा. सर्वेपल्ली राधाकृष्णन के बाद मियां हामिद अंसारी ही है जो दो बार उपराष्ट्रपति रहे।
मियां मोहम्मद हामिद अली अंसारी ने हर तरह का शासकीय मुनाफा कमाया। मलाई खाई। अल्पसंख्यक जो ठहरे! सरदार मनमोहन सिंह ने कहा भी था कि : “भारत के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।” नतीजन अंसारी लाभ उठाने के हररावल दस्ते में रहे।
अप्रैल 1, 1937 को वे जन्मे थे। (मशहूर तारीख है) करीब 38 वर्ष तक भारत की विदेश सेवा में कमाईदार पद पर डटे रहे। साऊदी अरब में राजदूत रहे तो लगे हाथ हज भी कर लिया होगा। फिर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के काबीना-मंत्री स्तरीय के अध्यक्ष पद पर ऊंची पगार लेते रहे। सोनिया-कांग्रेस की मेहरबानी से उपराष्ट्रपति बन गये।
राज्यसभा टीवी पर चहेतों को नियुक्त किया। मनमाना प्रोग्राम चलवाया। पूरे दस वर्षों तक (साढ़े तीन हजार दिन) सत्ताइस हजार वर्गफीट (पौने सात एकड़) जमीन पर फैले मौलाना आजाद रोड में महलनुमा बंगले (उपराष्ट्रपति निवास) पर काबिज रहे। उधर मौका लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति पद पर भी थे। विश्वविद्यालय में भारत-विभाजक तथा हिन्दुओं के घोरतम शत्रु शिया मुस्लिम मियां मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो टांगने की जद्दोजहद में लगे रहे। जैसे जिन्ना इन अंसारी मियां का सगा हो। अंसारी ने कहा कि सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान की तस्वीर भी अलीगढ़ विश्वविद्यालय में लगी है। तो जिन्ना की क्यों नहीं? अब उन्हें कौन समझाये कि बादशाह खान को ब्रिटिश राज ने बीस साल पेशावर की जेल की कोठरी में नजरबंद रखा था, सिर्फ इसीलिये कि बादशाह खान भारत के विभाजन का जमकर विरोध कर रहे थे।
मियां मोहम्मद अंसारी अपने उपराष्ट्रपति पद के अंतिम दिन केरल के पापुलर फ्रन्ट आफ इण्डिया के जलसे में गये। वहां के जलसे में वे बोल आये कि ”भारत में मुसलमान खतरा महसूस कर रहा है।” अंसारी को खुफिया सूत्रों ने सचेत भी किया था कि पीएफआई पाकिस्तानी-समर्थक इस्लामी उग्रवादियों का मंच है। इसी फ्रन्ट के चार लोग अभी भी हथरस के रास्ते जाते पकड़े गये और मथुरा जिला जेल में अवैध हरकतों के लिये नजरबंद हैं।
मानलें अगर नरेन्द्र मोदी हामिद अंसारी को कानपुर के दलित रामनाथ कोविन्द की जगह राष्ट्रपति बनवा देते तो क्या हिन्दुस्तानी मुसलमान ‘‘सुरक्षित, सुखी और सम्पन्न‘‘ हो जाते?

  • ← 15 जुलाई, शुक्रवार का राशिफल: वैभव लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से उतरेगा कर्ज, धनु की चिंताएं कम होंगी
  • दिल्ली के प्रगति मैदान में 21 जुलाई से ‘इंडियन डीजे एक्सपो- 2022‘ का शुभारंभ →

You May Also Like

बल्ले से फैब फोर में जाने वाले जो रूट ने गेंद से किया टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

February 25, 2021 indiapost

आसियान समिट के बीच बैंकॉक में 3 जगह हुए 6 बम धमाके, पुलिस ने 1 बम किया निष्क्रिय

August 2, 2019August 2, 2019 editorsn

मसूद के मुद्दे पर माना, पर NSG में भारत के प्रवेश पर जारी है चीन का अड़ंगा

June 22, 2019June 22, 2019 editorsn

ताज़ा समाचार

10 अगस्‍त, बुधवार का राशिफल: विनम्रता से दुश्‍मन भी बनेंगे दोस्‍त, सिंह स्‍वभाव पर काम करें
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES मुख्य राशिफल लाइफ स्टाइल 

10 अगस्‍त, बुधवार का राशिफल: विनम्रता से दुश्‍मन भी बनेंगे दोस्‍त, सिंह स्‍वभाव पर काम करें

August 9, 2022 indiapost

मेष राशि आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरुरत है। अापका क्रोध किसी भी काम या संबंध को

Lords के मैदान में मुकेश अंबानी, सुंदर पिचाई और रवि शास्त्री दिखे साथ, कहीं ये प्लान तो नहीं?
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES दिल्ली देश बिज़नेस मुख्य 

Lords के मैदान में मुकेश अंबानी, सुंदर पिचाई और रवि शास्त्री दिखे साथ, कहीं ये प्लान तो नहीं?

August 9, 2022 indiapost
‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की जेल, पकड़ने वाली पुलिस टीम को इतने लाख का इनाम
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES उत्तर प्रदेश मुख्य लखनऊ 

‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की जेल, पकड़ने वाली पुलिस टीम को इतने लाख का इनाम

August 9, 2022 indiapost
भोपाल के एक घर में इस तरह चल रहा था मिर्ची बाबा का अय्याशी का अड्डा, स्टाफ फरार
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य देश भोपाल मध्य प्रदेश मुख्य 

भोपाल के एक घर में इस तरह चल रहा था मिर्ची बाबा का अय्याशी का अड्डा, स्टाफ फरार

August 9, 2022 indiapost
नीतीश कुमार कल 8वीं बार बनेंगे CM, तेजस्वी भी लेंगे शपथ, JDU-RJD के हो सकते हैं 14-14 मंत्री
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य पटना बिहार मुख्य राजनीती राज्य 

नीतीश कुमार कल 8वीं बार बनेंगे CM, तेजस्वी भी लेंगे शपथ, JDU-RJD के हो सकते हैं 14-14 मंत्री

August 9, 2022 indiapost
‘देश चलाना सरकार का काम है, RSS को कभी सत्ता नहीं चाहिए’ : मोहन भागवत ने ऐसा क्यों कहा
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई मुख्य मुंबई / महाराष्ट्र राजनीती 

‘देश चलाना सरकार का काम है, RSS को कभी सत्ता नहीं चाहिए’ : मोहन भागवत ने ऐसा क्यों कहा

August 9, 2022 indiapost
बिहार में भाजपा संग जो हुआ उससे BJD क्यों खुश है, अमित शाह के दौरे के बाद मची थी हलचल
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य देश मुख्य राजनीती राज्य 

बिहार में भाजपा संग जो हुआ उससे BJD क्यों खुश है, अमित शाह के दौरे के बाद मची थी हलचल

August 9, 2022 indiapost
‘सुशासन नहीं पलटीमार बाबू’, अब तक किस-किस को राजनीतिक धोखा दे चुके हैं नीतीश कुमार?
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य देश पटना बिहार मुख्य राजनीती 

‘सुशासन नहीं पलटीमार बाबू’, अब तक किस-किस को राजनीतिक धोखा दे चुके हैं नीतीश कुमार?

August 9, 2022 indiapost
BJP ज्यादा मजबूत हुई तो वोट का अधिकार छिन जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES उत्तर प्रदेश मुख्य राजनीती लखनऊ 

BJP ज्यादा मजबूत हुई तो वोट का अधिकार छिन जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला

August 9, 2022 indiapost
नीतीश-तेजस्वी को नहीं मिला सरकार बनाने का न्योता, विधायकों को पटना में ही रहने का निर्देश
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य पटना बिहार मुख्य राजनीती 

नीतीश-तेजस्वी को नहीं मिला सरकार बनाने का न्योता, विधायकों को पटना में ही रहने का निर्देश

August 9, 2022 indiapost
‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी का बड़ा खुलासा, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था गाड़ी पर लगा विधायक का स्टीकर
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES उत्तर प्रदेश मुख्य राजनीती लखनऊ 

‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी का बड़ा खुलासा, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था गाड़ी पर लगा विधायक का स्टीकर

August 9, 2022 indiapost
जानिये, गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी को दोषी साबित होने पर कितनी होगी सजा?
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES उत्तर प्रदेश मुख्य लखनऊ 

जानिये, गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी को दोषी साबित होने पर कितनी होगी सजा?

August 9, 2022 indiapost
अब क्या करेंगे नीरज चोपड़ा? पाकिस्तानी अरशद नदीम ने कर दिया 98 मीटर टारगेट साधने का ऐलान
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES खेल मुख्य 

अब क्या करेंगे नीरज चोपड़ा? पाकिस्तानी अरशद नदीम ने कर दिया 98 मीटर टारगेट साधने का ऐलान

August 9, 2022 indiapost
नीतीश कुमार ने 10 साल में 7 बार चौंकाया, राजनीति में सफलता से पलटी मारने के माहिर
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य दिल्ली देश मुख्य राजनीती 

नीतीश कुमार ने 10 साल में 7 बार चौंकाया, राजनीति में सफलता से पलटी मारने के माहिर

August 9, 2022 indiapost
2024 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार हो सकते हैं विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य देश पटना बिहार मुख्य राजनीती 

2024 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार हो सकते हैं विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार

August 9, 2022 indiapost
Copyright © 2022 The India Post News. All rights reserved.
Theme: ColorMag by ThemeGrill. Powered by WordPress.