Skip to content
Thursday, August 18, 2022
Latest:
  • 10 अगस्‍त, बुधवार का राशिफल: विनम्रता से दुश्‍मन भी बनेंगे दोस्‍त, सिंह स्‍वभाव पर काम करें
  • Lords के मैदान में मुकेश अंबानी, सुंदर पिचाई और रवि शास्त्री दिखे साथ, कहीं ये प्लान तो नहीं?
  • ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की जेल, पकड़ने वाली पुलिस टीम को इतने लाख का इनाम
  • भोपाल के एक घर में इस तरह चल रहा था मिर्ची बाबा का अय्याशी का अड्डा, स्टाफ फरार
  • नीतीश कुमार कल 8वीं बार बनेंगे CM, तेजस्वी भी लेंगे शपथ, JDU-RJD के हो सकते हैं 14-14 मंत्री
The India Post News

The India Post News

Latest Updated Hindi News

  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • अन्य राज्य
  • खेल
  • हमारे कॉलमिस्ट
  • महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES कही-अनकही सचकही देश मुख्य विशेष स्पेशल हमारे कॉलमिस्ट 

अबला कभी रही होगी ! अब तो बुलंदी पर है !

July 23, 2022 indiapost

के. विक्रम राव

इस्लामी जम्हूरिया की दो तरुणिओं समीना बेग (पाकिस्तान) और अफसानेह हेसामिफर्द (ईरान) ने विश्व में सबसे ऊंची चोटी (एवरेस्ट के बाद) काराकोरम पर्वत श्रंखला पर फतह हासिल कर, जुमे (22 जुलाई 2022) की नमाज अता की थी, तो हर खातून को नाज हुआ होगा। सिर्फ सरहद पर ही नहीं, ऊंचाई पर भी पहुंच गयी। यही इन दोनों युवतियों ने बता दिया कि सब मुमकिन है। बस इच्छा शक्ति होनी चाहिये। सुन्नी समीना और शिया अफसानेह आज स्त्रीशौर्य के यश की वाहिनी बन गयीं हैं।

मगर फिर याद आती है मांड्या (कर्नाटक) की छात्रा मुस्कान खान, जिसने पढ़ाई रोक दी थी। क्योंकि उसे कॉलेज के नियमानुसार हिजाब नहीं पहनने दिया गया था। बजाये जीवन की ऊंचाई के मुस्कान खान अदालत (हाईकोर्ट—बंगलूर और उच्चतम—दिल्ली) तक चली गईं। मुसलमान उद्वेलित हो गये। क्या होना चाहिये था? शायद ईस्लामी मुल्कों की तरुणियां ज्यादा मुक्त हैं। मगर सेक्युलर भारत में क्यों नहीं हैं ? हिन्दुस्तान में कौमियत मजहब पर आधारित नहीं है। फिर भी हिजाब पर बवाल ?

संयोग है कि यह दोनों एशियायी युवतियां सरलता से माउन्ट एवरेस्ट फतह कर चुकी हैं। काराकोरम पर्वत श्रंखला निहायत खतरनाक बतायी जाती है। पर वाह! समीना और अफसानेह! अल्लाह का शुक्र है। कामयाबी हासिल हो गयी। गत शुक्रवार पाकिस्तानी तथा ईरानी महिलाओं के लिए फख्र का दिन था।

मुझे याद है जब दिसम्बर 1988 को बेनजीर भुट्टो इस्लामी पाकिस्तान की वजीरे आजम चुनी गयीं थीं। वे अपने वालिद जुल्फीकार अली भुट्टो के साथ दो दशक हुए पूर्वी पाकिस्तान हारने (2 जुलाई 1972) के बाद संधि—वार्ता हेतु शिमला आई ​थीं। तब वे महज अट्ठारह साल की कमसिन थीं। एक दिलफेंक ने अखबारों में खत लिख दिया था कि बेनजीर को दिल्ली में राजदूत नियुक्त कर दें। भारत—पाक रिश्ते बेहतरीन हो जायेंगे। मगर कट्टर इस्लामियों ने बेनजीर को मार डाला।

पाकिस्तान को गौर करना होगा कि कैसे पांच भारतीय लड़कियां दुनिया के सभी सबसे ऊंचे शिखिर एवरेस्ट को फतह कर चुकी हैं। इनमें अरुणिमा सिन्हा भी हैं, जो दुनिया के छह पर्वत शिखरों को जीत चुकीं हैं। एवरेस्ट भी। हालांकि इस वालीबाल खिलाड़ी का पैर काट दिया गया था। वह भी एक त्रासदभरी दास्तां हैं। यूपी के अकबरपुर (फैजाबाद, अब अंबेडकरनगर) की वासी अरुणिमा सिन्हा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के इन्टर्व्यू के लिये जा रहीं थीं। नयी दिल्ली—पद्मावती एक्सप्रेस रेल से (2011)। बरेली के पास कुछ चोर लोग उनका पर्स छीन रहे थे। जब अरुणिमा भिड़ी तो उन चोरों ने उसे पटरी पर फेंक दिया। सामने से एक रेल आ रही थी। उसका पैर कट गया। पर वह निराश नहीं हुयीं। अंतत: एवरेस्ट पर चढ़ी। जीवनभर उसके लिये सब कुछ संघर्ष का पर्याय रहा। भारतीय रेल ने उसे नौकरी दी। अरुणिमा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पद्मश्री से नवाजा भी।

अन्य चार महिलाएं जो सफल पर्वतारोही थी : प्रथम बछेन्द्री पाल, जो 1984 में एवरेस्ट शिखर की विजेता रही। इस पद्मश्री विजेता की आत्मकथा ”शिखर तक मेरी यात्रा” हर युवती के लिये अनिवार्यत: पठनीय है। अगली वीरबाला है तेरह—वर्षीया तेलुगुभाषी बालिका मालवथ पूर्णिमा जो एवरेस्ट पर सवार हुयी। फिर आयी कु. संतोष यादव और प्रेमलता अग्रवाल। यह दोनों एवरेस्ट पर चढ़ चुकीं हैं।

मगर भारत के लिये पर्वतारोहण के इतिहास में यादगार घटना थी 29 मई 1953 की है। जब शेरपा तेनसिंग नोर्गी जो प्रथम मानव बने जिन्होंने एवरेस्ट शिखर पर कदम रखकर हाथ बढ़ा कर नीचे खड़े न्यूजीलैण्ड के सर एडमंड हिलेरी को ऊपर खींचा। विश्व के सबसे ऊंचे स्थल पर पहुंचाया था। मुझे यह दिन भली भांति याद है क्योंकि 29 मई 1953 को मेरा जन्मदिन था।

अब लौटे ईरान और पाकिस्तानी पर्वतारोहियों पर : समीना और अफसानेह पर। मानव समाज आश्वस्त हो गया होगा कि इन दो युवतियों ने दिखा दिया की दकियानुसी जन लड़कियों के पैर नहीं बांध सकते। जितने भी मजहबी बहाने ढूंढ लें। अंतत: महिला को उस मंजिल तक जाना ही है जिसके आगे राह नहीं।

  • ← महाराष्ट्र: फडणवीस समेत भाजपा नेताओं से जुड़े दो मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी गई
  • देशद्रोह मामला: जेएनएयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम को नहीं मिली राहत, अंतरिम जमानत की याचिका खारिज →

You May Also Like

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 16,922 मामले, 24 घंटे में 13 हजार लोग हुए ठीक

June 25, 2020 indiapost

जुमे की नमाज के बाद बरेली में लाखों मुस्लिम जुटे, यति नरसिंहानंद का सिर काटने की माँग

April 10, 2021 indiapost

ट्विटर इंडिया पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ का डंका, टॉप-1 में ट्रेंड हुआ ‘योगीजी नंबर 01’

January 2, 2021 indiapost

ताज़ा समाचार

10 अगस्‍त, बुधवार का राशिफल: विनम्रता से दुश्‍मन भी बनेंगे दोस्‍त, सिंह स्‍वभाव पर काम करें
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES मुख्य राशिफल लाइफ स्टाइल 

10 अगस्‍त, बुधवार का राशिफल: विनम्रता से दुश्‍मन भी बनेंगे दोस्‍त, सिंह स्‍वभाव पर काम करें

August 9, 2022 indiapost

मेष राशि आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरुरत है। अापका क्रोध किसी भी काम या संबंध को

Lords के मैदान में मुकेश अंबानी, सुंदर पिचाई और रवि शास्त्री दिखे साथ, कहीं ये प्लान तो नहीं?
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES दिल्ली देश बिज़नेस मुख्य 

Lords के मैदान में मुकेश अंबानी, सुंदर पिचाई और रवि शास्त्री दिखे साथ, कहीं ये प्लान तो नहीं?

August 9, 2022 indiapost
‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की जेल, पकड़ने वाली पुलिस टीम को इतने लाख का इनाम
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES उत्तर प्रदेश मुख्य लखनऊ 

‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की जेल, पकड़ने वाली पुलिस टीम को इतने लाख का इनाम

August 9, 2022 indiapost
भोपाल के एक घर में इस तरह चल रहा था मिर्ची बाबा का अय्याशी का अड्डा, स्टाफ फरार
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य देश भोपाल मध्य प्रदेश मुख्य 

भोपाल के एक घर में इस तरह चल रहा था मिर्ची बाबा का अय्याशी का अड्डा, स्टाफ फरार

August 9, 2022 indiapost
नीतीश कुमार कल 8वीं बार बनेंगे CM, तेजस्वी भी लेंगे शपथ, JDU-RJD के हो सकते हैं 14-14 मंत्री
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य पटना बिहार मुख्य राजनीती राज्य 

नीतीश कुमार कल 8वीं बार बनेंगे CM, तेजस्वी भी लेंगे शपथ, JDU-RJD के हो सकते हैं 14-14 मंत्री

August 9, 2022 indiapost
‘देश चलाना सरकार का काम है, RSS को कभी सत्ता नहीं चाहिए’ : मोहन भागवत ने ऐसा क्यों कहा
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य महाराष्ट्र / पुणे / मुंबई मुख्य मुंबई / महाराष्ट्र राजनीती 

‘देश चलाना सरकार का काम है, RSS को कभी सत्ता नहीं चाहिए’ : मोहन भागवत ने ऐसा क्यों कहा

August 9, 2022 indiapost
बिहार में भाजपा संग जो हुआ उससे BJD क्यों खुश है, अमित शाह के दौरे के बाद मची थी हलचल
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य देश मुख्य राजनीती राज्य 

बिहार में भाजपा संग जो हुआ उससे BJD क्यों खुश है, अमित शाह के दौरे के बाद मची थी हलचल

August 9, 2022 indiapost
‘सुशासन नहीं पलटीमार बाबू’, अब तक किस-किस को राजनीतिक धोखा दे चुके हैं नीतीश कुमार?
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य देश पटना बिहार मुख्य राजनीती 

‘सुशासन नहीं पलटीमार बाबू’, अब तक किस-किस को राजनीतिक धोखा दे चुके हैं नीतीश कुमार?

August 9, 2022 indiapost
BJP ज्यादा मजबूत हुई तो वोट का अधिकार छिन जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES उत्तर प्रदेश मुख्य राजनीती लखनऊ 

BJP ज्यादा मजबूत हुई तो वोट का अधिकार छिन जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला

August 9, 2022 indiapost
नीतीश-तेजस्वी को नहीं मिला सरकार बनाने का न्योता, विधायकों को पटना में ही रहने का निर्देश
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य पटना बिहार मुख्य राजनीती 

नीतीश-तेजस्वी को नहीं मिला सरकार बनाने का न्योता, विधायकों को पटना में ही रहने का निर्देश

August 9, 2022 indiapost
‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी का बड़ा खुलासा, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था गाड़ी पर लगा विधायक का स्टीकर
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES उत्तर प्रदेश मुख्य राजनीती लखनऊ 

‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी का बड़ा खुलासा, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था गाड़ी पर लगा विधायक का स्टीकर

August 9, 2022 indiapost
जानिये, गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी को दोषी साबित होने पर कितनी होगी सजा?
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES उत्तर प्रदेश मुख्य लखनऊ 

जानिये, गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी को दोषी साबित होने पर कितनी होगी सजा?

August 9, 2022 indiapost
अब क्या करेंगे नीरज चोपड़ा? पाकिस्तानी अरशद नदीम ने कर दिया 98 मीटर टारगेट साधने का ऐलान
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES खेल मुख्य 

अब क्या करेंगे नीरज चोपड़ा? पाकिस्तानी अरशद नदीम ने कर दिया 98 मीटर टारगेट साधने का ऐलान

August 9, 2022 indiapost
नीतीश कुमार ने 10 साल में 7 बार चौंकाया, राजनीति में सफलता से पलटी मारने के माहिर
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य दिल्ली देश मुख्य राजनीती 

नीतीश कुमार ने 10 साल में 7 बार चौंकाया, राजनीति में सफलता से पलटी मारने के माहिर

August 9, 2022 indiapost
2024 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार हो सकते हैं विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार
Facebook Featured Latest MORE RECENT NEWS & ARTICLES अन्य राज्य देश पटना बिहार मुख्य राजनीती 

2024 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार हो सकते हैं विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार

August 9, 2022 indiapost
Copyright © 2022 The India Post News. All rights reserved.
Theme: ColorMag by ThemeGrill. Powered by WordPress.